इंजन की और सुविधाएँ
समयबद्ध रिलीज़ वाली सामग्री
खिलाड़ी के मौजूदा एपिसोड को पूरा करने के एक तय समय बाद अगला एपिसोड उपलब्ध कराएँ।
समयबद्ध ऐक्सेस क्या है?
समयबद्ध ऐक्सेस एक ऐसी सुविधा है, जिससे आप ऐसे एपिसोड बना सकती हैं जो तय शेड्यूल के अनुसार लॉक रहते हैं। यानी, आप एपिसोड इस तरह सेट कर सकती हैं कि वे खिलाड़ी के लिए तय समय बीतने के बाद ही अनलॉक हों! उदाहरण के लिए, खिलाड़ी के एपिसोड 3 पूरा करने के बाद आप एपिसोड 4 को इस तरह सेट कर सकती हैं कि वह उसे अगले दिन तक दिखाई न दे।
मैं इसका इस्तेमाल क्यों करूँ?
इससे आपके पाठकों को पूरी कहानी एक ही बार में लगातार पढ़ डालने के बजाय ऐप पर लौटने की आदत बनाने का प्रोत्साहन मिल सकता है। यह ध्यान देने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने का भी एक तरीका है, आपकी कहानी के कुछ रास्ते खिलाड़ियों को तुरंत अगले एपिसोड पर जाने दे सकते हैं, जबकि दूसरे रास्तों में ज़्यादा समय लगता है।

मैं समय के अनुसार रिलीज़ होने वाला एपिसोड कैसे बनाऊँ?
सबसे पहले, जिस नए एपिसोड का कंटेंट आप लॉक रखना चाहती हैं, उसे सामान्य तरीके से बनाएँ। एपिसोड बनाने के बाद आप उसे लॉक या अनलॉक करने की सेटिंग बदल सकेंगी। जब आप उसे बनाकर निर्माण वाले फ़ील्ड भर देंगी, तो मोडल में “Bonus” (बोनस) और “Locked” (लॉक किया हुआ) दिखाई देंगे, लेकिन अभी उन पर क्लिक नहीं किया जा सकेगा! यह सामान्य है।
एपिसोड बन जाने के बाद, उसे एडिट करने के लिए बाईं ओर मौजूद Options (विकल्प) बटन का इस्तेमाल करें। वहाँ, आप Locked (लॉक किया हुआ) बटन पर चेक लगा सकेंगी! इससे एपिसोड लॉक हो जाता है।
अब वह अचीवमेंट सेट अप करें जो इसे अनलॉक करेगा। बाईं ओर मौजूद Achievements (उपलब्धियाँ) बटन का इस्तेमाल करें।
- AchievementName (अचीवमेंट का नाम): यह तकनीकी नाम है, खिलाड़ी इसे नहीं देखेंगे।
- When (कब): इसमें मेमोरी और एपिसोड होंगे। चुने जाने पर चॉइस मेमोरी वेरिएबल पहले की तरह काम करेंगे। वह एपिसोड चुनें जो आपके लॉक किए गए एपिसोड से पहले आता है। उदाहरण के लिए, अगर आपका लॉक किया गया एपिसोड 6 है और आप चाहती हैं कि खिलाड़ियों के Ep 5 (एपिसोड 5) पूरा करने के 24 घंटे बाद वह अनलॉक हो, तो यहाँ Episode 6 (एपिसोड 6) डालें।
- Reward Content (इनाम कंटेंट): वह लॉक किया गया एपिसोड चुनें, जिसे आप पिछले फ़ील्ड वाले एपिसोड के बाद अनलॉक करेंगी।
- Time delay (समय की देरी): जितने घंटों की देरी चाहती हैं, उनकी संख्या।
तो संक्षेप में, इस सेटअप से एपिसोड 1 के 24 घंटे बाद एपिसोड 2 अनलॉक होगा।
टाइमर पूरा होने पर, खिलाड़ी को पुश नोटिफ़िकेशन मिलेगा कि एपिसोड अनलॉक हो गया है!

यह खिलाड़ी को कैसा दिखाई देगा?
समयबद्ध एपिसोड Episode page (एपिसोड पेज) और Discover page (डिस्कवर पेज) पर खिलाड़ी को अलग-अलग तरह से दिखाई देते हैं।


