Engine के और फ़ीचर
यादृच्छिकता और पासा फेंकना
गेमप्ले फ़ीचर और रिवॉर्ड टेबल बनाने के लिए यादृच्छिकता का इस्तेमाल करें।
आप अपने गेमप्ले में रैंडम फ़ंक्शन जोड़ सकती हैं, जिनसे गेम की ये सुविधाएँ अनलॉक होती हैं:
- किसी भी प्रकार के डाइस के रैंडम रोल (जैसे D20, D2, D100)
- रैंडम लूट या इनाम
- मानों को रैंडम मात्रा से बढ़ाना
तो, इसकी जगह:
अब आप यह कर सकती हैं:
विकल्प 1: Dice notation (डाइस नोटेशन)
यह affection (लगाव) जैसे किसी मान को तय संख्या के बजाय रैंडम रोल में बदल देता है। आप affection को डाइस रोल के बराबर सेट कर रही हैं।
उदाहरण: अगर आप 1d20 लिखती हैं, तो गेम 1 से 20 तक कोई संख्या चुनता है, और वही संख्या affection (लगाव) का मान बन जाती है।
यह कैसा दिखता है?

विकल्प 2: Random between X and Y (X और Y के बीच रैंडम मान)
यह किसी मान को दी गई सीमा के भीतर एक रैंडम संख्या पर सेट करता है, जिसमें चाहें तो बोनस भी जोड़ा जा सकता है। X और Y के बीच एक रैंडम संख्या चुनें, affection (लगाव) को उस पर सेट करें, फिर उसमें एक तय बोनस जोड़ सकती हैं।
उदाहरण: अगर आप minimum value (न्यूनतम मान) में 1 और maximum value (अधिकतम मान) में 5 लिखती हैं, और 2 जोड़ती हैं:
- गेम 1 से 5 तक कोई संख्या चुनता है।
- गेम हमेशा 2 जोड़ता है।
- नतीजा हमेशा 3 से 7 के बीच होगा।



विकल्प 3: Increase by a random amount (रैंडम मात्रा से बढ़ाएँ)
यह पिछले विकल्प जैसा है, लेकिन नया स्कोर सेट करने के बजाय खिलाड़ी के मौजूदा स्कोर को बढ़ाता या घटाता है।

नतीजा
इनमें से कोई भी विकल्प लागू करने के बाद, मनचाहा नतीजा पाने के लिए ऐसा चेकपॉइंट या विकल्प इस्तेमाल करें जिसमें न्यूनतम अंकों की ज़रूरत हो।
उदाहरण: सकारात्मक नतीजे “Heal the Love Interest.” के लिए आपको कम से कम 6 अंक चाहिए। अपना चेकपॉइंट या विकल्प रैंडम चरण के तुरंत बाद रखें।
- अगर रैंडम रोल 6 से अधिक है → सकारात्मक नतीजा
- अगर डाइस रोल 6 से कम है → नकारात्मक नतीजा

