गहन अध्ययन: अपने गेम की अवधारणा बनाना
खिलाड़ी की निर्णय-स्वतंत्रता के लिए डिज़ाइन
बार-बार सार्थक विकल्प दें, ताकि कहानी खिलाड़ी को अपनी लगे।
अपने खिलाड़ियों की कल्पनाओं के द्वार खोलें

इंटरैक्टिव कहानी कहने के ज़रिए, आप अपने फ़ैन्स को ऐसा अनुभव दे सकती हैं जिसे वे अपनी पसंद के मुताबिक ढाल सकें और जो यह दर्शाए कि वे किससे प्यार करते हैं, वे कौन हैं और वे सच में क्या चाहते हैं। खिलाड़ी की स्वायत्तता को केंद्र में रखकर डिज़ाइन करने से आप खिलाड़ियों को नियंत्रण देती हैं। खिलाड़ियों को भरपूर स्वायत्तता देने वाला अनुभव डिज़ाइन करने के लिए नीचे दी गई तकनीकों का इस्तेमाल करें।


बेहतरीन विकल्प खिलाड़ी को कल्पना की दिशा प्रभावित करने देते हैं।
ये ऐसे विकल्प हो सकते हैं जो गेम के महत्वपूर्ण और स्थायी पहलुओं (जैसे जेंडर और सर्वनाम) को बदलते हैं, या ऐसे विकल्प जो खिलाड़ी को अपने सिद्धांत, निष्ठा, रुचियाँ और पसंद व्यक्त करने देते हैं।
ऐसा न सोचें कि आपको बहुत बड़ी शाखाओं वाले ढेरों विकल्प लिखने होंगे। आप संवाद के विकल्पों से भी खिलाड़ी को स्वायत्तता दे सकती हैं, जैसे खिलाड़ियों को यह चुनने देना कि वे सच्चे मन से फ़्लर्ट करें या तंज़िया अंदाज़ में। सबसे अच्छे विकल्पों में “यह करें” या “यह न करें” के बजाय कम से कम दो दिलचस्प विकल्प होते हैं।

प्रेरणा चाहिए? खिलाड़ी की स्वायत्तता से जुड़े विकल्पों के कुछ सुझाव यहाँ दिए गए हैं।
पहचान और यौन रुझान
जब संभव हो, कस्टमाइज़ेशन के ये विकल्प दें:
- मुख्य पात्र के जेंडर का विकल्प
- कामुक दृश्यों के दौरान जननांगों के विकल्प
- सर्वनाम के विकल्प

इन्हें सेट अप करने का तरीका जानने के लिए Choice Memory (विकल्प मेमोरी) मॉड्यूल देखें।
महत्वपूर्ण निर्णय
ये ऐसे विकल्प हैं जिनके परिणाम आगे चलकर सामने आते हैं, जैसे:
- कोई राज़ बताने या उसे छिपाए रखने का चुनाव
- ऐसा काम चुनना जिसके अच्छे और बुरे, दोनों तरह के नतीजे हों और जो दुनिया को प्रभावित करे
- कोई आइटम हासिल करने का चुनाव

कल्पना में भूमिका निभाना
खिलाड़ियों को ऐसे विकल्प पसंद आते हैं, जिनसे वे भूमिका निभाते हुए दमदार कल्पनाओं को जी सकें। अक्सर इसका मतलब खिलाड़ी के पात्र को असल ज़िंदगी के मुकाबले ज़्यादा साहसी और रोमांचक विकल्प चुनने देना होता है। ऐसे विकल्प आज़माएँ:
- किसी जगह में घुसने के लिए गुप्त पहचान अपनाना या भेष बदलना
- किसी समस्या को सुलझाने के लिए कामुक अंदाज़ में ध्यान भटकाना
- किसी धौंस जमाने वाले व्यक्ति या दुश्मन के सामने डटकर खड़े होने का मौका पाना

