गहराई से जानें: अपने गेम की अवधारणा तैयार करना
पात्रों की विशिष्ट आवाज़ें विकसित करना
ऐसी अलग-अलग पात्र-आवाज़ें लिखें, जो आपके फ़ैन्स को दीवाना बना दें।
अपने पात्रों को आइकन में बदलें

आपके पात्रों के बोलने का अंदाज़ उन्हें 2D तस्वीरों से जीते-जागते रोमांटिक पात्रों में बदल देता है, जिनसे आपके फ़ैन प्यार कर बैठेंगे।
पात्रों के लिए शानदार आवाज़ें कैसे लिखें
सोचें कि पात्र की पिछली कहानी उसके बोलने के ढंग को कैसे प्रभावित करती है
सोचें कि आपके पात्र को किस तरह बोलना सिखाया गया था। क्या उसका बचपन ऐसे कठिन माहौल में बीता, जहाँ भाषा ज़्यादा व्यावहारिक थी? या उसकी परवरिश ऐसे दरबारी माहौल में हुई, जहाँ भाषा ज़्यादा अलंकृत थी? इस आधार पर आपके पात्र का अलग ढंग से बोलना स्वाभाविक है।
शब्दों के चयन और कहने के अंदाज़ से व्यक्तित्व जताएँ
हमारे बोलने का ढंग अक्सर हमारे व्यक्तित्व से जुड़ा होता है। आपके पात्रों के गुण उनके संवादों में कैसे झलक सकते हैं? कुछ उदाहरण:
- एक चिंतित पात्र अपनी बातों में बार-बार “उह, उम” जोड़ सकता है और अपनी बात को सवाल की तरह या अनिश्चित अंदाज़ में रख सकता है: “मैं, उह, इस बारे में पूरी तरह, उम, आश्वस्त नहीं हूँ।”
- दूसरों को नीचा दिखाने वाला पात्र दूसरे पात्र को उलझाने या असहज करने की कोशिश में भारी-भरकम शब्दों का इस्तेमाल कर सकता है: “हाँ, खैर, समस्या का यह काफ़ी विषादपूर्ण विश्लेषण है, क्या तुम्हें यक़ीन है कि तुम सच में ऐसा ही महसूस करते हो?”
- जोड़-तोड़ करने वाला पात्र अपनी बात इस तरह रख सकता है कि दूसरा पात्र उसकी मनचाही दिशा में बढ़े: “बड़प्पन का रास्ता चुनना कहीं ज़्यादा आदर्श होगा, तुम्हें नहीं लगता?”
पात्रों को बोलने के अनोखे अंदाज़ दें
अपने पात्रों को ऐसे खास वाक्यांश दोहराने दें, जिनसे वे जुड़ाव महसूस करते हैं, या उन्हें बोलने की ऐसी स्थायी आदतें दें जो उनके व्यक्तित्व को अनोखा बनाती हैं। उदाहरण:
- GW *Shark Bait* में “Pet” उपनाम का इस्तेमाल करता है।
- *Royal Red* में Felix बिना किसी स्पष्ट कारण या तर्क के “नियम” की लगातार बढ़ती सूची का ज़िक्र करता रहता है।
- Julian पूरे *The Arcana* में जोंकों के प्रति अपने खास प्यार का ज़िक्र करता है।

इसे अमल में लाने के लिए, अपने पात्रों की आवाज़ें विकसित करने हेतु Voice Evolution Worksheet (आवाज़ के विकास की वर्कशीट) पूरी करें।
अधिक संसाधन
- *The Arcana* से पात्र डिज़ाइन का एक उदाहरण देखें।
- अपने पात्रों को विस्तार देने के लिए पात्र-डिज़ाइन टेम्प्लेट का इस्तेमाल करें।
